Saturday, April 10, 2010

अनपढ़ औरत


अनपढ़ औरत 
जानता हूँ एक औरत को जो 
अनपढ़ है 
इस एक अवगुण को छोड़कर 
सर्व गुण संपन है 
सादगी और सुन्दरता 
की मूरत है 
छलकता हुआ प्रेम 
कमसीन सी सूरत है 
करती है सबकी सेवा 
सबको है अपना माना
पर जरा सी चूक पर
देते हैं सभी उलहाना
अनपढ़ और गंवार 
पर इस दोष के लिए 
वह तो नहीं जिम्मेदार 
स्कूल नहीं गाँव में 
इसमें बदकिस्मती किसकी 
माँ-बाप ने पढाया नहीं 
यह नियति किसकी 
हर उलहाना  के बाद भी 
होंठों पर नाचती है मुस्कुराहट
भूल कर भी नहीं चाहती
करना किसी को मर्माहत 
मर चुकी है सारी इच्छा 
पर बच्चों को अपने 
पढाना  चाहती है 
उन्हें न दे कोई उलहाना 
इस कदर बनाना चाहती है. 

Sunday, March 28, 2010

हंसी

हंसी 
खिलखिला कर हंस रहा है 
वो बच्चा क्यों 
क्या छेड़ा किसी ने 
व्यंग प्रसंग
या उड़ा रहा है 
उपहास किसी का 
या दिखा किसी का
नग्न अंग 
या तबाह हुआ घर किसी का 
या हुआ किसी का स्वप्न भंग
या गिरवी रह गयी 
किसी की इच्छा 
उसकी पगड़ी के संग
या विभक्त हुआ है आज फिर 
लहू का रंग 
पर क्या जाने ये बाल मन 
दुनिया के सारे छल प्रपंच 
होती जहाँ छुपी हंसी में भी 
कुटिलता के तरंग

Sunday, March 14, 2010

बेटी

बेटी 
माँ मैं भी पढ़ना चाहती हूँ 
भैया की तरह मैं भी स्कूल जाना चाहती हूँ
पापा के साथ मैं भी चलना चाहती हूँ 
तुम मेरे लिए भी सुबह नास्ता बनाना 
भैया के तरह अपने ही हांथों से खिलाना 
तुम मेरे भी नखरे सहना 
इंतजार में मेरे भी दरवाज़े पर रहना 
माँ मैं जानती हूँ मेरे जन्म पर 
तुम कितना रोई थी 
दादा, दादी और पापा के 
कितने ताने सही थी 
उम्मीद  थी तुम लोगों को बेटे की 
जो कुल का नाम रोशन करेगा 
खानदान को आगे बढ़ाएगा 
और बुढ़ापे की लाठी कहलायेगा 
पर मेरे आने पर सभी ने मातम मनाया 
हर खिलोने के  लिए मुझ पर एहसान जताया 
इन एहसानों के बोझ तले 
अब मैं दब रही हूँ 
तुमलोगों के प्रेम के लिए 
अब भी तराश रही हूँ 
माँ तुम्हारी कोख में मैं भी 
भैया की तरह नव महीने तक रही 
जन्म मेरे भी तुम वही कष्ट सही 
माँ मैं भी तो हूँ तुम्हारी संतान 
मैंने भी तो किया तुम्हारे स्तनों का पान
फिर भैया से ही केवल क्यों करती हो प्यार 
बेटी के साथ ये कैसा दोहरा व्यवहार 
माँ मैं भी बन सकती हूँ तुम्हारा सहारा 
मौका दो जीत कर दिखला सकती हूँ जग सारा

Thursday, March 11, 2010

wah ladki

वह लड़की 

एक बच्ची खेल रही थी 
सड़क के किनारे तपती धूप में 
सहमते हैं लोग जिस तेज से
उसी की परछाई में बैठ वह 
खेल रही थी कुछ पत्तों से
ये वही पत्ते हैं जो सह न सके 
प्रचंड ताप को 
कुछ ही दूरी पर बन रही है सड़क
रोलरों और दमरों  की गति 
लू को भी दे रही है चुनौती 
पत्थर और अलकतरा डालती 
व्यस्त हैं औरतें अपनी काम में 
अंगारों पर चलने वाली 
इन्ही में से एक है माँ 
उस बच्ची की
जिसके अर्धनग्न बदन को
कर दिया है काला 
सूर्य की तेज ने
मां की ही बुलंद हौंसलें की तरह 
इस बच्ची के भी हैं हौंसलें बुलंद 
जो आँखों को मल कर 
लू के थपेड़ों में भी मुस्कुरा रही है
हथोंड़ों, कुदाल और बेलचे को ही 
अपना खिलौना मान रही है
दमरों और रोलरों की गडगडाहट पर 
नाचती है वह लड़की 
पत्थरों की पटकने की धुन पर 
गाती है वह लड़की 

Saturday, October 10, 2009

patrakar

पत्रकार
  सपनों की दुनिया भी अजीब होती है
जिंदगी के करीब होती है
हो जाये पूरी तो नसीब
नहीं तो ये गरीब होती है
 अक्सर आता है सपना मुझे
की मैं पत्रकार हूँ
समाज की हर बुराई से लड़ने को
तैयार हूँ
लोगों की चेतन जगा रहा हूँ
समाज से हर बुराई को भगा रहा हूँ
पर मैं तो अपाहिज  हूँ हांथों से
पकड़ नहीं सकता कलम
इन हांथों से
आपहिज होने के कारण रह जाती है
कभी कलम गिरवी
बुझती है आग पेट की
पर मान में है कुछ दहकती
क्या पेट की है इतनी बड़ी मजबूरी
मन से है पेट की इतनी ज्यादा दूरी
अब तो मैं सपनो की दुनिया में ही रहना चाहता हूँ
पेट तो छोटा कर आदर्श में ही जीना चाहता हूँ.

Sunday, August 30, 2009

गरीब बनने की हसरत

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के गरीबों की भलाई के लिए तीन रुपये किलो चावल की योजना शुरु की है। गरीबों को इस योजना का कितना लाभ मिल रहा होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की आब सक्षम लोग भी गरीब बनने की हसरत रख रहे हैं। रविवार को फर्जी बिपिअल कार्ड पकड़ा गया. राजधानी रायपुर के बिरगांव इलाके में ढाई हज़ार रुपये में फर्जी कार्ड बन रहे है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं वो भी गरीब बनाना चाहते हैं, जो भी हो यह स्पस्ट है की गरीबी अभिशाप नही है। जिन लोगों के लिए यह योजना बनाई गई थी वो इसका कितना लाभ ले रहे हैं यह अभी स्पस्ट नही हो पाया है पर दुसरे जी खोल कर इसका लाभ ले रहे हैं। ये अभी स्पस्ट नही हो पाया है की सरकारी कार्ड खुले आम बाज़ार में कैसे पहुँच गए। इन कार्डों में सरकारी मोहर भी लगी है। मज़े की बात ये है की कार्ड के पहले पेज में किसी और का नाम और फोटो लगा है जबकि अंतिम पेज में किसी और का नाम है। जिस दुकान से राशन लेना है उसका भी जिक्र है। ये हाल राजधानी का है प्रदेश के दुसरे हिस्सों में क्या हो रहा है इसके बारे में अभी अंदाजा लगना मुस्किल है। इसे सरकार की योजना की नाकामी कहें या कुछ लोगों की धूर्त जो दूसरो की हाक हमेसा मरने की सोचते हैं.